फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर: अम्फान तूफान के बाद गुलाबी-बैंगनी रंग का हुआ ओडिशा का आकाश, वायरल हुईं तस्वीरें

Thu, 21 May 2020 09:00 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
भुवनेश्वर: अम्फान तूफान के बाद आसमान - फोटो : social media
विज्ञापन

तेज हवाओं और जोरदार बारिश के साथ चक्रवाती तूफान अम्फान ने बुधवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दस्तक दी। बीते 20 वर्षों में पूर्वी तट से टकराने वाले इस दूसरे सबसे शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को उखाड़ फेंका। मौसम विभाग द्वारा, 'महातूफान की श्रेणी' में रखे गए इस चक्रवाती तूफान की वजह से दोनों राज्यों में भारी नुकसान हुआ। बंगाल में तो इसकी वजह से 72 लोगों की मौत भी हो गई।

विज्ञापन


हालांकि तबाही के मंजर के बाद ओडिशा के लोगों को प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब शेयर की। ये तेजी से वायरल भी हो गई। दरअसल तूफान के थमने के बाद यहां के बादल गुलाबी और बैगनी रंग में बदल गए।

विज्ञापन

भुवनेश्वर के आकाश की तस्वीरों समेत कुछ टवीट्स

एक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बैंगनी आकाश की वजह से हर कुछ जादुई लग रहा है, चक्रवात के गुजरने के बाद यह आनंद हमें सर्वशक्तिमान ने दिया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, मेरा शहर एक उदाहरण है कि हम सुंदरता से खिलते हैं चाहे वह कितना भी तूफानी क्यों न हो। शाम का आसमान

एक यूजर ने पवित्र जगन्नाथ मंदिर के ऊपर फैले गुलाबी आकाश की तस्वीर भी साझा की

चक्रवात अम्फान से गुजरने के बाद यह भुवनेश्वर का आकाश है।

भुवनेश्वर का आसमान सबसे अच्छा है। चक्रवात अम्फान हमेशा के लिए चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें