फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर: कांग्रेस विधायकों ने रोका ओडिशा के गृह मंत्री का रास्ता, मांगा इस्तीफा, जानिए क्या है मामला

Wed, 01 Dec 2021 03:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

प्रदर्शनकारी विधायक कालाहांडी की शिक्षिका ममिता मेहर के अपहरण व हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि मंत्री के हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोविंद साहू से संबंध हैं। 
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा के गेट पर बैठे कांग्रेस विधायक - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को ओडिशा विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार पर राज्य के गृह मंत्री डीएस मिश्रा का रास्ता रोक दिया। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इन पर लिखा था 'गृह मंत्री वापस जाओ'। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी विधायक कालाहांडी की शिक्षिका ममिता मेहर के अपहरण व हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि मंत्री के हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोविंद साहू से संबंध हैं, इसलिए वह इस्तीफा दें और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें