फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ पर सियासत: दिग्गी ने पूछा, सिमी आतंकी भागे या भगाए गए?

Mon, 31 Oct 2016 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकियों के फरार होने के मामले पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एनकाउंटर की जांच की मांग की है। वहीं पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि एनकाउंटर पर सवाल उठाना विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जेल से भागकर आतंकी पाकिस्तान जा सकते थे।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से सिमी के लोग जेल तोड़कर भाग रहे हैं, उसमें ये भी जांच होनी चाहिए कि कहीं इसमें मिलीभगत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और कट्टरपंथी मुस्लिम विचारधारा के लोग मिलकर ही देश में दंगे-फसाद कराते हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
  सरकारी जेल से भागे हैं या किसी योजना के तहत भगाये गये हैं ? जॉंच का विषय होना चाहिये। दंगा फ़साद ना हो प्रशासन को नज़र रखना पड़ेगा। — digvijaya singh (@digvijaya_28) October 31, 2016 दिग्विजय ने कहा कि मैंने सिमी और बजरंग दल पर तत्कालीन एनडीए सरकार से प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी, लेकिन उन्होंने सिमी पर प्रतिबंध लगा दिया, बजरंग दल पर नहीं।  
विज्ञापन
SIMI और बजरंग दल पर मैंने प्रतिबंध लगाने की सिफ़ारिश तत्कालीन NDA सरकार से की थी। उन्होंने SIMI पर तो लगा दिया बजरंग दल पर नहीं लगाया। — digvijaya singh (@digvijaya_28) October 31, 2016 कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।
  Now we cant get any info as all of them died, there should be a judicial probe to know how they escaped: Kamalnath (Cong) on Simi Terrorists pic.twitter.com/hHVtSN8uq8 — ANI (@ANI_news) October 31, 2016

मुठभेड़ पर आप ने भी उठाए सवाल

- फोटो : ट्व‌िटर से
आप के विधायक अलका लांबा ने ट्वीट कर पूरे मामले की जांच की मांग की है। अलका ने ट्टीट किया, आतंकी जेल से भागे, एक कांस्टेबल शहीद हुआ। पकडे गए, मारे गए इन सब में नाकामी किसकी? कांस्टेबल की मौत का जिम्मेदार कौन? सजा तो उन्हें भी बनती है।'
  आतंकी जेल से भागे
एक कांस्टेबल शहीद हुआ
पकडे गए मारे गए
इन सब में नाकामी किसकी?
कांस्टेबल की मौत का जिम्मेदार कौन?
सजा तो उन्हें भी बनती है। — Alka Lamba (@LambaAlka) October 31, 2016 वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिमी आतंकियों के फरार होने की जांच एनआईए करेगी। सीएम ने कहा कि तथ्यों के सामने आने के बाद जांच में लापरवाही पाई गई तो की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल से आतंकियों का फरार होना बेहद गंभीर मामला है।   Locals played a crucial role as well, they updated us about the location and all other info: MP CM Shivraj Singh Chouhan on Simi Terrorists pic.twitter.com/LwtlEhIjLx — ANI (@ANI_news) October 31, 2016
विज्ञापन

गृहमंत्री और पुलिस के बयान में फर्क : ओवैसी

- फोटो : social media
एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी भोपाल एनकाउंटर की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि, गृहमंत्री और पुलिस के बयान में फर्क है। सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आतंकियों ने जूते, घड़ियां और बेल्ट पहनी हुई थी जबकि कैदियों को ये सब नहीं मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें