फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव का वो मंदिर जिसे 'भूतों' ने एक रात में बनाया

Sun, 01 Oct 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
भूतों वाला मंदिर
विज्ञापन
भारत में आपने कई प्राचीन और अनोखे मंदिर देखे होंगे और उनसे जुड़ी कोई न कोई कहानी भी सुनी होगी। यह मंदिर लोग शांति पाने के लिए बनाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि भूतों ने किसी मंदिर का निर्माण किया। किसी मंदिर के निर्माण का श्रेय भूतों को जाता है। ऐसा एक मंदिर है उत्तर प्रदेश के मेरठ में। 
विज्ञापन


सिम्भावली के दातियाना गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है, यहां के लोगों का मानना है कि यह मंदिर भूतों का बनाया हुआ है। स्थानिय लोग इसे 'भूतों वाला मंदिर' के नाम से जानते हैं। लोगों का मानना है कि इस मंदिर को भूतों ने एक रात में बनाया था। 

पढ़ें: एक ऐसी जगह जहाँ पीर साहब 'भूतों' को भेजते हैं अस्पताल

लाल रंग की ईंटों से बने इस मंदिर में सिमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि ये मंदिर हजारों साल पुराना है, लेकिन आज तक वैसा का वैसा की खड़ा है। कितनी ही प्राकृतिक आपदाएं आई और गई, लेकिन मंदिर वहीं का वहीं है। 
विज्ञापन


इतने सालों में केवल मंदिर के शिखर को नुकसान पहुंचा है। बताया जाता है कि मंदिर के शिखर का निर्माण बाद में हुआ, जिसे सिमेंट से बनाया गया है। गांव के लोगों का कहना है कि शिखर को भूतों ने नहीं बनाया है। 
विज्ञापन

'भूतों की बात महज अफवाह'

मंदिर के पुजारी राकेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि इस मंदिर को भूतों ने एक रात में बनाया था। आप देख सकते हैं कि पूरे मंदिर को लाल पत्थरों से बनाया गया है। मंदिर पूरा होने से पहले ही सुरज निकल आया, जिस वजह से शिखर नहीं बन पाया। बाद में गांव के लोगों ने मिलकर मंदिर का शिखर बनवाया। 

उन्होंने बताया कि 1980 में मंदिर का शिखर क्रैक हो गया था, लेकिन मंदिर को कुछ भी नहीं हुआ। गांव के लोगों का मानना है कि यह मंदिर उनकी रक्षा करता है। हालांकि इतिहासकारों ने भूतों की बात को महज अफवाह बताया और कहा कि इस मंदिर का निर्माण गुप्त काल के दौरान हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें