फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमा कोरेगांव मामला: आनंद तेलतुंबडे की एनआईए हिरासत 25 अप्रैल तक बढ़ी

Sun, 19 Apr 2020 02:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
professor Anand Teltumbde - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भीमाकोरेगांव हिंसा मामले में विशेष अदालत ने प्रोफेसर आनंद तेलतुंबडी की एनआईए हिरासत शनिवार को 25 अप्रैल तक बढ़ा दी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आनंद तेलतुंबडे ने 14 अप्रैल को आत्म समर्पण किया था, जिसके बाद से वह एनआईए की हिरासत में हैं।

विज्ञापन


तेलतुंबडे को शनिवार को एनआईए अदालत में जज एटी वानखेड़े के समक्ष पेश किया गया था। सरकारी वकील प्रकाश शेट्टी ने कोर्ट को बताया कि एजेंसी को अपनी जांच में तेलतुंबडे से और पूछताछ करनी है। ऐसे में उनकी हिरासत को सता दिन के लिए बढ़ाया जाए। कोर्ट ने शेट्टी की मांग स्वीकार करते हुए आनंद तेलतुंबडे की एनआईए हिरासत 25 अप्रैल तक बढ़ा दी।

एनआईए ने कोर्ट को बताया कि वह आरोपी के सोशल मीडिया कंटेंट को सत्यापित कराना चाहती है। जांच के दौरान आनंद के सहआरोपी गौतम नवलखा के पास से कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। इनको आनंद से सत्यापित कराना जरूरी है। एनआईए ने कोर्ट को बताया कि आनंद तेलतुंबडे को माओवादी संगठन से पैसे मिले थे और उसके व कुछ अज्ञात लोगों के बीच गहरी साजिश रची गई थी। आरोपी के इन संबंधों की जांच जरूरी है इसलिए उससे पूछताछ करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें