फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भीमा कोरेगांव मामला: कार्यकर्ता वरवरा राव को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल ले जाया गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Mon, 19 Nov 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ता वरवरा राव - फोटो : PTI

सामाजिक कार्यकर्ता कवि और लेखक वरवरा राव ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ससून हॉस्पिटल ले जाया गया। बता दें रविवार को ही भीमा कोरेगांव मामले में पुणे के सेशंस कोर्ट ने राव को 26 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया था।


  शनिवार को हुए थे गिरफ्तार


पुणे पुलिस वरवरा राव को शनिवार रात को हैदराबाद के गांधीनगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार करके पुलिस पुणे ले आई थी। उन्हें भीमा कोरेगांव मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राव को उस समय गिरफ्तार किया गया है जब एक दिन पहले ही उनकी तरफ से हैदराबाद मैजिस्ट्रेट कोर्ट की ट्रांजिट रिमांड और पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को खारिज करने वाली याचिकाएं रद्द कर दी गई थीं। गुरुवार को पुणे अदालत ने उनके और पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।


यह है मामला 


वरवरा राव समेत पांच कार्यकर्ताओं को 6 जून को माओवादियों के साथ संबंध होने के चलते गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा इनके तीन नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारकर सामाजिक असंतोष फैलाना और जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को हथियारों के बल पर हटाने की साजिश में शामिल हैं। 28 अगस्त को पुलिस ने राव के साथ चार कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधित माओवादी संगठन के साथ कथित संबंध होने के चलते गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next