फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमा कोरेगांव हिंसा में आरोपी कवि वरावरा राव कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Jul 2020 07:41 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई 
विज्ञापन
वरावरा राव
विज्ञापन
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी कवि व लेखक वरावरा राव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी उम्र 81 साल है। मुंबई के जेजे अस्पताल डॉक्टर रंजीत मनकेश्वर ने गुरुवार को उनके संक्रमित होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


चक्कर आने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी लगातार खराब होती सेहत पर उनके परिजनों ने चिंता जताई है। उनकी पत्नी हेमलता और तीन बेटियों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी सेहत लगातार खराब होती जा रही है। फोन पर बात करने के बाद उन्हें इस बारे मं पता चला।  वरावरा राव के साथी कैदियों ने भी बताया है कि उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है। वह सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक परेशानियां भी झेल रहे हैं। वर्ष 2018 में हुई हिंसा मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 



बीते अप्रैल माह में 40 जाने-माने लेखकों ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उनकी रिहाई की मांग की थी। अगस्त 2018 में उन्हें पहले पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में अदालत के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया था। मगर नवंबर 2018 में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआत में उन्हें यरवदा जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें मुंबई जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें