फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को कोरोना से बचाव के तरीके बताएंगे देश के नामचीन डॉक्टर, बीएमएस ने शुरू की टेलीक्लीनिक सुविधा

Wed, 19 May 2021 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय मजदूर संघ के जोनल सेक्रेटरी पवन कुमार और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस मोबाइल नंबर 8368333635 पर फोन या व्हाट्सएप द्वारा सेवा का प्रतिदिन दो बजे से चार बजे के बीच लाभ ले सकता है...
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन के बीच हजारों मजदूर अपने घर लौट चुके हैं। कोरोना संक्रमण के बीच मजदूर और उनका परिवार कैसे सुरक्षित रहे इसके लिए भारतीय मजदूर संघ ने टेली-क्लीनिक की सुविधा शुरू की है। इसमे गरीब, मजदूर और कोई भी जरूरमंद व्यक्ति फोन पर डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श ले सकेगा।

विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के जोनल सेक्रेटरी पवन कुमार और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने अमर उजाला को बताया कि आज कोरोना आपदा के कारण विभिन्न अस्पतालों की ओपीडी बंद है। डॉक्टरों के क्लिनिक भी नहीं खुल रहे हैं, इससे आम नागरिकों को चिकित्सा संबंधी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गरीब मजदूरों और आम नागरिकों की परेशानियों को समझते हुए बुधवार को भारतीय मजदूर संघ ने लोगों को चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए टेली-क्लीनिक सुविधा की शुरुआत की है। मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन ने इसका शुभारंभ किया। पहले ही दिन दो लोगों ने वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श भी लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस मोबाइल नंबर 8368333635 पर फोन या व्हाट्सएप द्वारा सेवा का प्रतिदिन दो बजे से चार बजे के बीच लाभ ले सकता है। पहले जरूरमंद व्यक्ति अपनी समस्या बताएगा इसके बाद टेली-क्लीनिक के लोग देश के प्रमुख डॉक्टर से उसकी चर्चा के लिए समय तय करेंगे। उक्त व्यक्ति फिर डॉक्टर से फोन पर बात कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या रख सकेगा। डॉक्टर मरीज की पूरी बात सुनने के बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर प्रिस्क्रिप्शन भेज देंगे। जिसके बाद वह मेडिकल स्टोर से दवाई ले सकेगा। इस सेवा में जरूरतमंद लोग कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों के बारे में भी डॉक्टर से निःशुल्क चर्चा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें