फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए श्रम कानूनों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने किया राष्ट्रव्यापी विरोध, कानून में बदलाव की मांग

Wed, 28 Oct 2020 05:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में श्रम-शक्ति भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

किसानों के साथ-साथ श्रमिकों ने भी नए कानूनों का विरोध करना जारी रखा हुआ है, जिससे सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नए श्रम कानूनों को मजदूर विरोधी बताते हुए भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कानूनों में उचित बदलाव की मांग की। इसके पहले 10 से 16 अक्टूबर के बीच में देशभर में इन कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया था।  

विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के दिल्ली प्रांत के महामंत्री अनीश मिश्रा ने अमर उजाला को बताया कि नए श्रम कानून में कई प्रावधान श्रमिक विरोधी हैं। पहले सौ श्रमिकों के होने के बाद किसी कंपनी को उनकी छंटनी करने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होती थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर 300 तक कर दी गई है। इसका असर ये हुआ है कि लगभग सत्तर फीसदी कंपनियां अब इस दायरे से बाहर हो गई हैं और अब वे श्रमिकों के साथ मनमानी कर सकती हैं।  

उन्होंने कहा कि नए श्रम कानूनों में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य, सुविधाएं कम कर दी गई हैं।  इसका यह असर होगा कि कोई दुर्घटना होने पर श्रमिकों के परिवार की आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा नहीं की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वे सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि कानून के इन विवादित प्रावधानों को वापस लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें