फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के दावे का भाजपा ने उड़ाया मजाक

Wed, 09 Mar 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • प्रस्ताव वापसी के बाद राहुल ने किया था ट्वीट
  • जेटली ने कहा विधेयक देश के हैं,भाजपा के नहीं
  • नायडू ने कहा कांग्रेस गरीबों का अहित कर रही है
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईपीएफ निकालने पर टैक्स के प्रस्ताव पर सरकार की ओर से यूटर्न लेने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 'मेरा दबाव काम कर गया। मैंने वैतनिक वर्ग के लोगों के दमन के खिलाफ सरकार को चेतावनी दी थी।'
विज्ञापन


दरअसल वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जब ईपीएफ निकासी पर टैक्स के प्रस्ताव को हटाने की घोषणा की तुरंत राहुल ने यह प्रतिक्रिया दी। इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के इस दावे का भी जमकर मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके दबाव की वजह से यह प्रस्ताव वापस लिया गया है। सरकार की इस घोषणा के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आखिर में नौकरी पेशा लोगों की जीत हुई और सरकार को EPF tax वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा! देर आये दुरुस्त आये !' 
  आखिर में नौकरी पेशा लोगों की जीत हुई और सरकार को EPF tax वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा! देर आये दुरुस्त आये ! — Office of RG (@OfficeOfRG) March 8, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

सारे विधेयक देश के हैं

- फोटो : PTI
राहुल गांधी के दावे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ से कहा कि 'कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कभी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा कोई काम नहीं किया। '

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी सभी निर्णयों के लिए श्रेय ले सकते हैं। वो जीएसटी विधेयक के लिए भी श्रेय ले सकते हैं। जेटली ने कहा कि वो विधेयकों को पास करा कर सरकार चलाने में मदद करें और उसका श्रेय ले सकते हैं। सारे विधेयक देश के हैं न कि भाजपा के।

राहुल गांधी के दावे पर संसदीय कार्यमंत्री वैंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस महत्वपूर्ण विधेयकों को रोक कर गरीबों का अहित कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें