असम चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि असम में राजग सरकार बनेगी तो हम बॉर्डर सील करेंगे और नेशनल सिटिजन रजिस्टर भी अपडेट किया जाएगा। अमित शाह ने येदुरप्पा के कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि उन पर एक को छोड़ कर सभी मामले कोर्ट द्वारा रद्द कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि असम चुनावों में फिलहाल सबसे बड़ा मुद्दा बॉर्डर पार से होने वाली घुसपैठ है जिसे भुनाने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
इस प्रेस कांफ्रेंस में शाह के साथ मुख्यमंत्री पद के उम्मीद सर्वानंद सोनोवाल मौजूद थे।