फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo yatra: यूपी में इतने दिन रहेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, पार्टी को मजबूत करने की है मुहिम

Tue, 06 Dec 2022 08:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहले राजस्थान से यूपी में प्रवेश करने वाली थी, लेकिन बाद में रूट बदला गया और अब दिल्ली आने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर व आसपास के जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। उनकी ये यात्रा आधी से ज्यादा पूरी भी हो चुकी है। अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले हैं। उनकी ये यात्रा जनवरी माह के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी की यह यात्रा 13 राज्यों से होकर गुजर रही है और गुजरेगी। 

विज्ञापन


यूपी में हो रही तैयारियां
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहले राजस्थान से यूपी में प्रवेश करने वाली थी, लेकिन बाद में रूट बदला गया और अब दिल्ली आने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर व आसपास के जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। यूपी की सीमा के भीतर पांच दिनों तक राहुल गांधी लोगों को अपनी इस मुहिम से जोड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इसके लिए अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस प्रदेश कमेटी इसके लिए विशेष तैयारियां कर रही है।

दक्षिण भारत से शुरू हुई थी यात्रा
दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से चल रही भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर तक जानी है। इस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान तक पहुंच गई है।  इस यात्रा के जरिए कांग्रेस के सबसे दिग्गज नेता राहुल गांधी 12 राज्यों से होते हुए 3,500 किलोमीटर से ज्यादा का पैदल सफर करके वह न सिर्फ पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि नए लोगों को भी जोड़ने में जुटे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें