फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ में आगे बढ़ी, शुक्रवार को शामिल होंगे पवार-ठाकरे

Wed, 09 Nov 2022 12:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़

सार

कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की इस यात्रा के महाराष्ट्र में 14 दिन भ्रमण का कार्यक्रम है। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा कुल 381 किलोमीटर भ्रमण करेगी। यह 15 विधानसभा व 6 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। 

विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में आगे बढ़ी। इस बीच, महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि राकांपा प्रमुख शरद पवार व शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 11 नवंबर शुक्रवार को यात्रा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की इस यात्रा के महाराष्ट्र में 14 दिन भ्रमण का कार्यक्रम है। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा कुल 381 किलोमीटर भ्रमण करेगी। यह 15 विधानसभा व 6 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी।

विज्ञापन


जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले व आह्वाड कल शामिल होंगे
शरद पवार व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस यात्रा में शामिल होने को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने बुधवार को कहा कि पवार व आदित्य ठाकरे 11 नवंबर को शामिल होंगे। वहीं, राकांपा नेता जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले व जितेंद्र आह्वाड कल यानी गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। 

इससे पहले पवार के यात्रा में शामिल होने को लेकर सस्पेंस पैदा हो गया था। इसे लेकर चव्हाण ने कहा था कि पवार को कुछ समय पहले ही तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे यात्रा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह उनकी सेहत की स्थिति पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन




सात सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा दक्षिण भारत को कवर कर चुकी है। अब तक यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भ्रमण कर चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें