भारत जोड़ो यात्रा का आज 56 वां दिन है। तेलंगाना में यह पिछले करीब एक सप्ताह से भ्रमण कर रही है। इससे पहले अभिनेत्री पूनम कौर भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शरीक हुई थीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चार मीनार के सामने तिरंगा फहराया था।
सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से फिर शुरू हुई। यात्रा में फिल्म अभिनेत्री व निर्माता पूजा भट्ट भी कुछ देर के लिए शरीक हुईं। हैदराबाद में यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत कथित तौर पर पुलिस के धक्के से गिरकर घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारत जोड़ो यात्रा का आज 56 वां दिन है। तेलंगाना में यह पिछले करीब एक सप्ताह से भ्रमण कर रही है। इससे पहले अभिनेत्री पूनम कौर भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शरीक हुई थीं। राहुल गांधी और पूनम कौर की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को लेकर सियासत गरमा गई थी। कर्नाटक भाजपा की नेता प्रीति गांधी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था 'अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए!' इस ट्वीट को लेकर प्रीति गांधी की कड़ी आलोचना हुई थी।
इस मौके पर राहुल गांधी ने मंच पर पिता राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि जिस स्थान पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया है, उसी स्थान से 19 अक्टूबर 1990 को उनके पिता राजीव गांधी ने ‘सद्भावना यात्रा’ शुरू की थी। उन्होंने कहा कि हर साल उस दिन कांग्रेस यहां तिरंगा फहराती है। रमेश ने कहा कि इस बार 19 अक्टूबर को हम यहां तिरंगा नहीं फहरा सके थे, इसलिए मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।