फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: हवाई यात्रियों के साथ हो गया 'झोल', इधर बुक कराते रहे टिकट उधर पता चला ऐसी कोई फ्लाइट ही नहीं

Wed, 02 Nov 2022 10:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई यात्रियों ने गो फर्स्ट फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। उनकी उड़ान बीते सोमवार की थी, जब यात्री हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ऐसी कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद से दिल्ली के लिए गो फर्स्ट फ्लाइट का टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के साथ झोल गया है। टिकट बुक कराने वाले यात्री जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि ऐसी कोई फ्लाइट ही नहीं है। इसके बाद यात्रियों ने कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई यात्रियों ने गो फर्स्ट फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। उनकी उड़ान बीते सोमवार की थी, जब यात्री हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ऐसी कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं है और विमानन कंपनी ने इस रूट पर बीते एक महीने से संचालन बंद कर दिया है। 

गुवाहटी की फेयर कंपनी से बुक हो रहे थे टिकट 
ठगी का पता चलते ही यात्रियों ने हंगामा किया। उन्होंने डीजीसीए से एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि गुवाहटी की हैप्पी फेयर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। दरअसल, इसी के जरिए उन्हें टिकट उपलब्ध कराए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें