फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: यात्रा से गरीबों का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, युवाओं के सपनों को जिंदा करने की जरूरत

Mon, 05 Sep 2022 03:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharat Jodo Yatra: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि देश में हालात बहुत खराब हो गए हैं। विपक्ष में रहते हुए बार-बार आवाज उठाने वाली भाजपा इस समय महंगाई के मुद्दे पर मौन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा में जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे...
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: प्रेस कांफ्रेंस करते संजय निरुपम, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा के प्रारंभ से पूर्व सोमवार को फिर कांग्रेस ने देशभर में प्रेस कांफ्रेंस कर इस यात्रा को आयोजित किये जाने का कारण बताया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने देश भर में विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर करने का काम किया है, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया गया है और गरीबों की कीमत पर अमीरों का विकास किया है। पार्टी के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा में इन्हीं मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा और उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि देश में गरीबी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं की नौकरियों पर संकट बना हुआ है और बेरोजगारी चरम पर है। इसके बाद भी केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था को ठीक करने का दावा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का यह दावा पूरी तरह झूठा है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने अब नौकरी पाने का प्रयास करना भी छोड़ दिया है, यह उनके सपनों के मर जाने जैसा है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि देश में हालात बहुत खराब हो गए हैं। विपक्ष में रहते हुए बार-बार आवाज उठाने वाली भाजपा इस समय महंगाई के मुद्दे पर मौन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा में जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस देश में जब-जब यात्राएं हुई हैं, सत्ता को झुकना पड़ा है, इस यात्रा के बाद भी सरकार को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी।

समाज का विभाजन रोकेगी यात्रा

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने कहा कि इस समय देश के एक वर्ग को डराने की कोशिश की जा रही है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए समाज में विभाजन को बढ़ावा दिया जा रहा है, कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा से इस खाई को पाटने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें