फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: जवाहर बाल मंच चला रहा 'बच्चे जोड़ो' अभियान, कानूनगो के आरोप पर जयराम रमेश का निशाना

Tue, 11 Oct 2022 02:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कानूनगो ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों को संगठित तरीके से शामिल किया जा रहा है। कांग्रेस बच्चों का दुरुपयोग कर कानून का उल्लंघन कर रही है। हमने कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा है। 

विज्ञापन
एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो - फोटो : ट्विटर/प्रियंक कानूनगो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बच्चों के दुरुपयोग को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस यात्रा को लेकर तंज किया, 'कांग्रेस का जवाहर बाल मंच 'बच्चे जोड़ो' अभियान चला रहा है।

विज्ञापन


कानूनगो ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों को संगठित तरीके से शामिल किया जा रहा है। कांग्रेस बच्चों का दुरुपयोग कर कानून का उल्लंघन कर रही है। हमने कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा है। कानूनगो ने कहा कि कांग्रेस कानून का दुरुपयोग कर बच्चों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल कर रही है। 

विज्ञापन

'सुप्रीम बॉस' की तरह ही झूठे हैं कानूनगो : जयराम रमेश
इस बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कानूनगो पर निशाना साधते हुए कहा कि एनसीपीसीआर प्रमुख अपने 'सुप्रीम बॉस' की तरह ही झूठे हैं। जयराम रमेश और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को निर्वाचन आयोग पहुंचकर उसके नोटिस का जवाब सौंपा था। पार्टी ने कहा था कि बाल आयोग की शिकायत बचकाना हरकत है, क्योंकि इस यात्रा में बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया गया और किसी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं हुआ। कानूनगो जिस पद पर बैठे हैं, उसका अपमान कर रहे हैं। 

पिछले माह भी की थी शिकायत
एनसीपीसीआर ने पिछले महीने भी निर्वाचन आयोग से कहा था कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बच्चों का राजनीतिक साधन के रूप में दुरुपयोग किया गया। मामले में पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज पर आवश्यक कार्रवाई एवं जांच की जाए। 

कानूनगो ने मंगलवार को फिर ट्वीट किया, 'कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी राजनीतिक गतिविधि भारत जोड़ो यात्रा में अपने राजनीतिक विभाग जवाहर बाल मंच के माध्यम से बच्चों का इस्तेमाल किए जाने को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है, जिस पर आयोग ने कांग्रेस को नोटिस जारी किया।' उन्होंने कहा कि दलों को मान्यता देने एवं नियंत्रित करने का काम निर्वाचन आयोग का है, इसलिए उसके समक्ष इस विषय को उठाया गया है। 

कानूनगो ने कहा कि यह मामला मान्यता के लिए निर्वाचन आयोग को दिए गए संविधान की शर्तों को तोड़कर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एक राजनीतिक विभाग खोलने से जुड़ा है और इसलिए यह अत्यंत गम्भीर है।

'भारत जोड़ो यात्रा' : राहुल बोले- बेटियों को देना होगा समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कहा कि हमें अपने देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी बेटियों को सुरक्षा, समान अवसर और सम्मान देना होगा। 'भारत जोड़ो यात्रा' के 34वें दिन अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राहुल ने उस समय कई छात्राओं और बच्चों से मुलाकात की, जब वह पद यात्रा के दौरान चित्रदुर्ग (कर्नाटक) के सिद्धपुरा में थे। 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा, पिता की लाठी और मां की उम्मीद। हमारी बेटियां हर घर का सहारा हैं। अपने देश के उज्जवल भविष्य के लिए हमें उन्हें सुरक्षा, समान अवसर और सम्मान हर कीमत पर मुहैया कराना है। कांग्रेस नेता ने मनरेगा, आशा और आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी बात की। इसके अलावा सनिकेरे में उन्होंने एएनएम से भी बात की। 
विज्ञापन


पदयात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने सिविल सोसायटी के कुछ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। पदयात्रा के 34वें दिन भारी बारिश भी हुई जिसके कारण एक घंटे की देरी हुई। हालांकि पदयात्री तय कार्यक्रम के मुताबिक 14 किलोमीटर पैदल चलकर सनिकेरे पड़ाव पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें