फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा: कंटेनर पर भाजपा ने घेरा, कांग्रेस ने कहा- मामूली सुविधाएं, अमित शाह आकर देख लें

Fri, 09 Sep 2022 02:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागेरकोइल

सार

कांग्रेस ने तमिलनाडु के नागेरकोइल इलाके में ट्रकों पर लदे इन 60 कंटेनरों को मीडिया को दिखाया। राहुल गांधी जिस कंटेनर में विश्राम करते हैं, उसमें एक बिस्तर, छोटा सोफा, एक एसी, एक फ्रीज, और शौचालय है। इसमें महात्मा गांधी के मार्च की तस्वीर भी है।

विज्ञापन
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कंटेनर। इनमें है ठहरने की सुविधाएं - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी पार्टी की देशव्यापी ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ को लेकर सियासी जंग जारी है। भाजपा ने यात्रा के काफिले में शामिल नेताओं के आराम आदि के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कंटेनर तैनात करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने इसे भाजपा की बदनाम करने की साजिश बताते हुए सफाई दी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि  यात्रा में शामिल लोगों के रात्रि विश्राम के लिए तैयार किए गए कंटेनर में मामूली बुनियादी सुविधाएं हैं, लेकिन इसे बदनाम करने के लिए झूठ फैलाया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एक बिस्तर वाला कंटेनर हैं जिसमें राहुल गांधी रहते हैं। इनके अलावा कुछ कंटेनर दो बिस्तर, चार बिस्तर, छह बिस्तर और 12 बिस्तर के हैं। दो बिस्तरों वाले कंटेनर रेलवे के द्वितीय श्रेणी कोच के जैसे हैं। 

भाजपा के लोग आकर देख लें कंटेनर
जयराम रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन पर भाजपा का आईटी सेल इन कंटेनरों को लेकर विभिन्न आरोप लगाए हैं, ताकि भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम किया जा सके। भाजपा की इस हरकत से पता चलता है कि वह इस यात्रा को लेकर घबरा गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कंटेनरों की मामूली सुविधाओं को भाजपा के लोगों को आकर देखना चाहिए। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय यहां आकर कंटेनर देख लें। 
विज्ञापन


ट्रकों पर लदे 60 कंटेनर मीडिया को दिखाए
कांग्रेस ने तमिलनाडु के नागेरकोइल इलाके में ट्रकों पर लदे इन 60 कंटेनरों को मीडिया को दिखाया। राहुल गांधी जिस कंटेनर में विश्राम करते हैं, उसमें एक बिस्तर, छोटा सोफा, एक एसी, एक फ्रीज, और शौचालय है। इसमें महात्मा गांधी के मार्च की तस्वीर भी है। यात्रा के साथ रोज इन कंटेनरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। जयराम रमेश के अनुसार राहुल गांधी समेत कुल 230 लोगों ने सात और आठ सितंबर को 60 कंटेनरों में रात्रि विश्राम किया। कांग्रेस ने कल इन कंटेनरों के अंतर के वीडियो भी जारी किए थे। 

बता दें, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। यात्रा 150 दिन चलेगी। यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक 3570 किमी की होगी। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर से यात्रा की शुरुआत की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें