कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : एजेंसी (फाइल)
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है और उनसे राज्य में न्याय यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि कुछ शरारती तत्व फिर से यात्रा में परेशानी पैदा कर सकते हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि बंगाल में यात्रा को सुचारू रूप से निकालने और राहुल गांधी सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उचित निर्देश जारी करें। इससे पहले पार्टी ने आरोप लगाया था कि जलपाईगुड़ी में राहुल गांधी की तस्वीर वाले कुछ बैनरों को तोड़ा गया है।