फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covaxin Booster Jabs: कोवाक्सिन की बूस्टर डोज ने कोरोना के खिलाफ दिखाई लंबी अवधि के लिए सुरक्षा, भारत बायोटेक का दावा

Sat, 08 Jan 2022 07:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत बायोटेक की कोवैक्सिन से ही 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक इस उम्र वर्ग में दो करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं। 
विज्ञापन
कोवैक्सिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत बायोटेक का कहना है कि कोवैक्सिन बूस्टर डोज के उसके परीक्षण ने बिना किसी गंभीर प्रतिकूल घटना के लंबी अवधि के लिए सुरक्षा दिखाई है। कोवैक्सिन निर्माता कंपनी ने कहा कि डोज लेने वाले प्राप्तकर्ताओं में से 90 फीसदी में कोरोना के खिलाफ (दूसरी खुराक के 6 महीने बाद) मजबूत एंटीबॉडी प्रतिक्रिया देखी गई।

विज्ञापन


15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण
भारत बायोटेक की कोवैक्सिन से ही 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। हाल ही में भारत बायोटेक ने कहा था कि दूसरे और तीसरे चरण के अध्ययन में उसकी कोवैक्सिन दो से 18 वर्ष आयुवर्ग में सुरक्षित, अच्छी तरह सहन करने योग्य और इम्युनिटी बढ़ाने वाली पाई गई है। भारत बायोटेक के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा इल्ला की मानें तो बच्चों और किशोरों पर कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के डाटा बेहद उत्साहजनक हैं।

अब तक 150.61 करोड़ खुराकें दी गईं 
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को बताया कि किशोरों के लिए टीकाकरण की शुरुआत के एक हफ्ते के भीतर ही 15 से 18 उम्र के दो करोड़ से अधिक बच्चों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी के साथ देश में टीकाकरण का आंकड़ा 150.61 करोड़ (1,50,61,92,903) को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि देश में 91 फीसदी से अधिक वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। 66 फीसदी से ज्यादा लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें