फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: भारत बायोटेक के एमडी कृष्ण एला को दी गई 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा

Wed, 30 Jun 2021 10:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

 भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्ण एला जब भी  देश के किसी भी हिस्से में यात्रा करेंगे तो 'वाई' श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा के तहत उनके साथ लगभग दो-तीन कमांडो होंगे।
विज्ञापन
भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एला - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीका निर्माता भारत बायोटेक के  एमडी कृष्ण एला को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 'वाई' श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 52 वर्षीय एला, हैदराबाद स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक भी हैं जो कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए भारत द्वारा मंजूर कोवैक्सीन टीके का उत्पादन कर रही है।

विज्ञापन


साथ ही कंपनी दवा की खोज, दवा के विकास, विभिन्न अन्य टीकों, जैव-चिकित्सीय, फार्मास्यूटिकल्स और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों के निर्माण में भी लगी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि एला को कुछ समय पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कमांडो की सुरक्षा प्रदान की गई। एला को यह सुरक्षा जीवन रक्षक टीकों और अन्य चिकित्सीय वस्तुओं के उत्पादन का नेतृत्व करने की उनकी वर्तमान भूमिका को देखते हुए दी गई है।

उन्होंने कहा कि जब भी वह देश के किसी भी हिस्से में यात्रा करेंगे तो 'वाई' श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा के तहत उनके साथ लगभग दो-तीन कमांडो होंगे। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमीरपेट क्षेत्र स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) के परिसर को हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनुमोदन के बाद उसी अर्धसैनिक बल द्वारा एक सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें