फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के 'भारत बंद' पर बीजद का पलटवार, कहा- क्या नींद से अब जागी है कांग्रेस?

Sun, 09 Sep 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
बीजद के प्रवक्ता सस्मित पात्रा
विज्ञापन
देश में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों पर कांग्रेस ने दस सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल ने कांग्रेस को समर्थन देने के सवाल पर ना ही गोल मोल जवाब दिया बल्कि कांग्रेस की विपक्ष के तौर पर भूमिका की निंदा की। बीजद के प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने ट्वीट कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पार्टी का रुख साफ किया। 
विज्ञापन

ट्वीट में बीजद के प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पिछले साढ़े चार साल से सो रही थी जो अचानक जाग उठी है। अब क्यों जागी है?

बता दें कि भारत बंद के दौरान किसी भी अवांछनीय परिस्थिति से बचने के लिए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिये हैं। लेकिन देश के सबसे ज्वलंत मुद्दे पर बीजद ने कांग्रेस की खिंचाई कर अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है कि वो अपनी लड़ाई खुद लड़ेगी ना कि कांग्रेस के साथ मिलकर।
ओडिशा के नेता और सत्ताधारी पार्टी के प्रवक्ता ने दूसरे ट्वीट में कहा कि बीजू जनता दल ने हमेशा देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमत पर अपना विरोध जताया है। और ऐसा पहली बार नहीं जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा उछाल आया हो। इसलिए बीजद भारत बंद का न ही समर्थन करती है और न ही विरोध करती है। 
विज्ञापन


ट्वीट से जाहिर है कि बीजद खुलकर केंद्र सरकार का विरोध नहीं करना चाहती है। इससे पहले कई बार कांग्रेस ने बीजद पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। लेकिन कांग्रेस को अगर क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन नहीं मिलता है तो भारत बंद का सफल होना मुश्किल हो जायेगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें