भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान और हाम्रो सिक्किम पार्टी (एचएपसी) के कार्यकारी अध्यक्ष बाईचुंग भूटिया सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष चुन लिए गए। वह डॉ. बीना बस्नेत की जगह लेंगे, जो पार्टी के गठन के बाद 2018 से एचएसपी के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही थीं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक डॉ. बीना बस्नेत का कार्यकाल समाप्त हो गया है, इसलिए पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना लिया। भूटिया ने एचएसपी अध्यक्ष बनने के बाद कहा, हम सिक्किम के लोगों की सेवा करने और उनकी आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे। सिक्किम के लिए काम करने और हमारे राज्य की वास्तविक क्षमता को प्राप्त करने के लिए अवसर पैदा करेंगे। भूटिया ने बीना बस्नेत का धन्यवाद किया। एचएसपी के महासचिव बिराज अधिकारी ने कहा, एचएसपी, बाईचुंग भूटिया के नेतृत्व में पार्टी सिक्किम को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए काम करेगी।