फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधा निशाना : भगवंत मान ने अकाली नेताओं पर कृषि कानूनों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

Tue, 23 Mar 2021 11:07 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

  • आप सांसद भगवंत मान ने हरसिमरत कौर से मांगी सफाई
  • कहा- संसदीय कमेटी की बैठकों की रिपोर्ट करें सार्वजनिक
विज्ञापन
bhagwant mann - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने अकाली नेताओं हरसिमरत कौर और अन्य पर कृषि कानूनों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरसिमरत कौर मंत्री रहते हुए कृषि कानूनों की वकालत कर रही थीं, लेकिन जब इसके खिलाफ किसानों का गुस्सा फूटा तब राजनीतिक नुकसान को भांपते हुए अकाली नेता ने अपना रुख बदल लिया। उन्होंने अकाली दल के साथ-साथ पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को भी निशाने पर लिया। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष भगवंत सिंह मान ने एक प्रेसवार्ता कर कहा कि खाद्य उपभोक्ता और सार्वजनकि वितरण मामलों पर बनी संसद की स्थायी समिति की बैठकों में इन मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई थी। उस वक्त केंद्र सरकार का हिस्सा रहीं हरसिमरत कौर लगातार इन कानूनों को किसानों के लिए लाभकारी बता रही थीं। आप नेता ने कहा कि 5 जून 2020 को संसद की उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें हरसिमरत कौर का कानूनों पर असली रुख सामने आता है। उन्होंने इस बैठक की मिनट रिपोर्ट जारी करने की मांग भी की।   

उन्होंने कहा कि इस मामले पर पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार भी सवालों के घेरे में है। आप नेता ने आरोप लगाया कि एक तरफ तो कैप्टन कृषि कानूनों और कॉर्पोरेट कंपनियों का विरोध कर रहे थे, वहीं वे कुछ कंपनियों से उसी दौरान लेनदेन भी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सरासर गलत है कि किसान जिन कंपनियों का विरोध कर रहे थे, पंजाब सरकार उन्हीं कंपनियों से किसानों के लिए डील कर रही थी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन कंपनियों के विरोध में थी तो उसे इन्हीं कंपनियों से आर्थिक डील नहीं करनी चाहिए थी। 
विज्ञापन


आप नेता ने कहा कि इन पार्टियों की सच्चाई पंजाब की जनता को समझ में आ रही है और यही कारण है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोगा में आम आदमी पार्टी की बेहद सफल रही किसान महापंचायत से अन्य पार्टियां सकते में हैं और इसीलिए उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें