फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW v SAW: राजेश्वरी की जादुई गेंदबाजी के बाद चला शेफाली का बल्ला, भारतीय महिला टीम ने जीता आखिरी टी-20

Tue, 23 Mar 2021 11:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राजेश्वरी गायकवाड़ और शेफाली वर्मा - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम ने नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की। भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में जोरदार वापसी की। टीम ने पिछली हार से उबरते हुए इस मैच में हर क्षेत्र में बेहतरीन खेल दिखाया दक्षिण अफ्रीकी टीम को करारी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 112 रन का स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम ने नौ ओवर शेष रहते हुए एक विकेट पर 114 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मेहमान टीम ने हालांकि तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

विज्ञापन


टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज शेफाली ने 30 गेंद की पारी में सात चौके और पांच छक्को की मदद से 60 रन बनाने के साथ पहले विकेट के लिए शेफाली के साथ 96 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 71 रन बना लिए थे। पावरप्ले के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी पारी जारी रही। शेफाली ने सेखुखुने की गेंद पर चौका लगाकर 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नौवें ओवर में नोंडुमिसो शांगेज की पहली गेंद पर छक्का लगाया लेकिन तीसरी गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में इस्माइल को कैच थमा बैठी। इसके बाद स्मृति ने 11वें ओवर की आखिरी तीन गेदों पर लगातार तीन चौके लगाकर भारतीय टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिला दी।



इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे राजेश्वरी ने दूसरे ओवर में ही ऐनेक बॉश को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज कर सही साबित किया। राजेश्वरी ने इसके बाद पारी का चौथा ओवर मेडन डाला। सलामी बल्लेबाज लिजेल ली को दीप्ति शर्मा ने कैच छोड़कर जीवन दान दिया लेकिन राजेश्वरी ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर भारतीय टीम का बड़ी राहत दिलाई।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम छह ओवर के पावर प्ले में दो विकेट पर सिर्फ 15 रन बना सकी जिस दौरान राजेश्वरी ने अपने तीन ओवर में दो रन देकर दो विकेट झटके। इसके बाद गेंदबाजी के लिए आई राधा यादव ने लौरा वॉलवार्ट को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा। दीप्ति ने इस बार डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। स्मृति ने राजेश्वरी को एक बाद फिर गेंद थमाई और उन्होंने नाडिन डि क्लर्क (नौ रन) को आउट कर टीम को एक और सफलता दिलाई। दीप्ति ने शानदार लय में चल रही कप्तान सुने लुस को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। लुस ने 25 गेंद की पारी में तीन चौके की मदद से 28 रन बनाए।

लारा गुडॉल और विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जुटा कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 112 तक पहुंचाया। गुडॉल 17 गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद रही। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। भारत के लिए अरुंधति, राधा, दीप्ति और सिमरन ने एक-एक विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें