फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस लोया मौत मामले में 12 फरवरी को अगली सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Fri, 09 Feb 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई जज बीएच लोया
विज्ञापन

जस्टिस लोया मौत मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट कोर्ट अब अगली सुनवाई सोमवार (12 फरवरी) को करेगा। बताते चलें कि जस्टिस लोया मामले में अब विपक्ष पूरीतरह से एकजुट हो रहा है। जज लोया को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज विपक्ष के नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Judge B H Loya death case: The arguments were inconclusive today and hearing would continue on February 12 in Supreme Court</p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/961907883695845376?ref_src=twsrc%5Etfw">February 9, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

गौरतलब है कि जस्टिस लोया मामले को जस्टिस दवे ने संदिग्ध माना है और जजों की बेंच से मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की है। जज लोया मामले की सुनवाई के दौरान बीते सोमवार को याचिकाकर्ताओं के वकीलों और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की आपस में तीखी बहस हुई।  
विज्ञापन


न्यायमूर्ति  चंद्रचूड़ को कहना पड़ा था कि सुप्रीम कोर्ट में बहस का स्तर मछली-बाजार  जैसा न बनाया जाए। दरअसल, याचिकाकर्ता बंधुराज लोने की ओर से वकील पल्लव सिसोदिया ने कहा कि दूसरे याचिकाकर्ताओं की सभी दलीलें पूरी हो चुकी हैं इसलिए वह अब इसमें और बहस नहीं चाहते। लोगों द्वारा आरोप लगाने पर स्वतंत्र जांच की इजाजत नहीं दी जा सकती। बता दें कि उच्चतम न्यायालय में जस्टिस लोया की मौत की स्वतंत्र जांच कराए जाने की पिटीशन पर सुनवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें