फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी में नौकरी के फर्जी विज्ञापनों से रहे सावधान: आईबी

Sat, 21 Oct 2017 12:26 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन
इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) में फर्जी विज्ञापन की पेशकश करने वाले लोगों से सावधान रहें। केंद्रीय एजेंसी ने इस तरह के मामले सामने आने के बाद चेतावनी जारी की है। आईबी ने कहा है कि पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्व विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इंटेलीजेंस एजेंसी का कहना है कि इस तरह के तत्व आईबी की तरफ से आयोजित विभिन्न लिखित परीक्षा में सहयोग करने के लिए भी उम्मीदवारों को लुभा रहे हैं और कुछ उम्मीदवारों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी कर रहे हैं। 

आईबी ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा, ‘संभावित उम्मीदवारों या नौकरी तलाशने वाले लोगों को आगाह किया जाता है कि इस तरह के असामाजिक तत्वों का शिकार नहीं बनें जो निर्दोष उम्मीदवारों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।’
विज्ञापन


आईबी ने कहा कि उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन देखें और सुनिश्चित करें कि वे आवश्यक शैक्षणिक योग्यता को पूरा करते हैं या नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें