फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: ब्रेकअप से नाराज पूर्व प्रेमी की शर्मनाक हरकत, महिला के निजी वीडियो इंटरनेट पर किए अपलोड

Sun, 29 Nov 2026 10:08 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंगलूरू में 26 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व सहजीवन साथी (लिव-इन-पार्टनर) पर उसके निजी वीडियो अश्लील वेबसाइटों पर डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शिकायत के मुताबिक, महिला का अक्टूबर 2023 से अगस्त 2024 के बीच उस व्यक्ति से संबंध था। इस दौरान दोनों लिव-इन रिलेशनशिप के तहत साथ रहते थे।
विज्ञापन


फोन में थे निजी पलों के वीडियो
आरोप है कि उस व्यक्ति ने दोनों के निजी पलों के वीडियो बनाए थे और उन्हें अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखा था। महिला की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार संबंध खत्म होने के बाद महिला ने उससे वीडियो डिलीट करने को कहा था। उसने महिला को भरोसा दिलाया था कि वह सभी वीडियो डिलीट कर चुका है। शिकायत के अनुसार छह नवंबर 2026 को महिला को उसके दोस्तों से पता चला कि उनके निजी वीडियो कई अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड किए गए हैं।

कई वेबसाइट पर अपलोड हुए वीडियो
शिकायत के मुताबिक जब महिला ने जांच की तो उसे पता चला कि ये वीडियो कई वेबसाइटों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जा रहे हैं। जब महिला ने अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर से इस बारे में बात की तो उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि बार-बार वीडियो डिलीट करने के लिए कहने के बावजूद उसके पास वे वीडियो अब भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


महिला ने 25 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी सीईएन पुलिस से संपर्क किया और सबूत के तौर पर संबंधित वेबसाइटों के लिंक सौंपे। उसने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और इंटरनेट से वीडियो हटवाने के लिए कदम उठाने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और निजी वीडियो इंटरनेट पर डालने में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें