फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत नजारा: बंगलूरू के आसमान में दिखा सूरज के चारों ओर सतरंगी छल्ला

Tue, 25 May 2021 03:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू

सार

  • बंगलूरू के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा
  • सूरज के चारों ओर एक गोल सतरंगी इंद्रधनुष देखा गया
  • ‘सन हालो’ केंद्र में सूर्य के साथ एक आदर्श वलय की खगोलीय घटना है
विज्ञापन
coloured ring around the sun - फोटो : Twitter@PCMohanMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलुरू के निवासी उस समय हैरान रह गए जब आसमान पर उन्होंने सूरज के चारों ओर एक अद्भुत नजारा देखा। लोगों ने सोमवार को सूरज के चारों ओर एक गोल सतरंगी इंद्रधनुष देखा। ये सूरज से चारों ओर एक छल्ला जैस बना हुआ था।

विज्ञापन


जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इसे जादुई अनुभव बता रहे हैं। वैज्ञानिक भाषा में इसे 'सन हालो' कहते हैं। सूर्य के चारों ओर बनने वाले इस सतरंगी घेर को ‘सन हालो’ कहा जाता है। हालो प्रकाश द्वारा उत्पन्न ऑप्टिकल घटना का नाम है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एक आम प्रक्रिया है। यह तब होता है, जब सूरज धरती से 22 डिग्री के एंगल पर पहुंचता है तो आसमान में नमी की वजह से इस तरह का रिंग बन जाता है। पिछले साल मई में बंगलूरू के लोगों ने ऐसा ही नजारा देखा था। रामेश्वर में भी ऐसा सतरंगी छल्ला देखा गया था।

ठंडे देशों में ऐसा नजारा सामान्य
सूर्य के चारों ओर ऐसा नजारा देखकर लोग जरूर हैरान हुए मगर यह कोई अलौकिक घटना नहीं है। ‘सन हालो’ केंद्र में सूर्य के साथ एक आदर्श वलय की खगोलीय घटना है। जो एक आम बात है। ठंडे देशों में यह एक सामान्य घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें