गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि यह कंपनी की ओर से घोर लापरवाही का मामला है और हम इस पर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया, कंपनी व कंपनी के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार को निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरने से मां व बेटे की मौत हो गई थी। इस मामले में मेट्रो का काम देख रही नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी), उसके निदेशक चैतन्य, सुपरवाइजर लक्ष्मीपति और जेई प्रभाकर समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि यह कंपनी की ओर से घोर लापरवाही का मामला है और हम इस पर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया, कंपनी व कंपनी के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई भी जारी है।
महिला का पति व बेटी अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और एक अन्य बेटी घायल हो गई थी। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिर गया और इसकी चपेट में एक बाइक आ गई, जिसपर चार लोग सवार थे। महिला और उसके बेटे को हादसे में गंभीर चोट आई थीं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तीन सस्पेंड, जांच कर रिपोर्ट मांगी
मामले में डिप्टी चीफ इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और साइट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आईआईएससी से मामले में स्वतंत्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।