फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने वाले चालकों पर बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, वसूला 100 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

Thu, 07 Dec 2017 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीयों के बारे में कहा जाता है कि वह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। यह सच भी है अक्सर सड़कों पर ऐसे लोग दिख भी जाते हैं, लेकिन बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के चालान काटे हैं।
विज्ञापन


बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, साल 2017 में नवंबर तक विभाग ने 100 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना इकट्ठा किया है। जो कि विभाग के अबतक के इतिहास में जुर्माने के रूप में एकत्रित की गई अतबक की सबसे बड़ी रकम है।

वहीं इस मामले में देश के अन्य बड़े शहर भी पीछे नहीं हैं। बंगलूरू से अन्य शहरों की तुलना की जाए तो मुंबई में 10.04 करोड़ (मई तक) और हैदराबाद में 20.86 करोड़ (अक्टूबर तक) तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 74.84 करोड़ (सितंबर तक) है।
विज्ञापन


बता दें कि बंगलूरू देश के बड़े शहरों में से एक माना जाता है। यहां पर 71.32 लाख पंजीकृत वाहन हैं। नवंबर तक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 92.15 लाख केस दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें