कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 27 से 31 अक्तूबर तक लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ सकता है। बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने गुरुवार को एलान किया कि कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (KPTCL) की ओर से जारी मेंटेनेंस कार्यों की वजह से अलग-अलग इलाकों में लोगों को विद्युत आपूर्ति की समस्या उठानी पड़ सकती है।