गुरू नंजेश्वर शिवाचार्य स्वामी
- फोटो : FILE PHOTO
एक अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक हालत में एक मठ के बाबा का वीडियो वायरल होने पर विवाद हो गया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद लोगों ने जनकर विरोध प्रदर्शन किया।
एक स्थानीय चैनल ने गुरू नंजेश्वर शिवाचार्य स्वामी ऊर्फ दयानंद का एक अभिनेत्री के साथ वीडियो चलाया। हालांकि चैनल ने अभिनेत्री का चेहरा धुंधला कर दिया था। वीडियो में दिख रहा है कि अभिनेत्री बाबा के साथ आपत्तिजनक हालत में है।
वीडियो के सामने आने के बाद से ही बाबा फरार है। घटना के सामने आते ही पुलिस किसी भी प्रकार की कानून एवं व्यवस्था की समस्या न पैदा हो इसलिए मठ पहुंच गई। वहीं जनता के आक्रोश को देखते हुए लिंगायत समुदाय के कुछ बाबाओं ने उसकी निंदा की और उसे पद से हट जाने की मांग की।
दयानंद लिंगायत समुदाय से ही आता है। लिंगायत समुदाय की गुरुओं रंभापुरी महास्वामी और माते महादेवी भी दयानंद से पद से हटने को कहा। पुलिस ने कहा कि पीड़ित या प्रदर्शनकारियों द्वारा शिकायत आने के बाद ही वह कोई कार्रवाई करेगी।