बंगलूरू हिंसा मामले में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 और लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अबतक 187 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि बंगलूरू में एक कांग्रेस नेता के रिश्तेदार ने फेसबुक पोस्ट किया था, जिसे लेकर हिंसा भड़क गई थी और 3 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए थे।