फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini Case: बंगलूरू में लैंबॉर्गिनी से स्टंटबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने डॉन के बेटे को किया तलब; कार जब्त

Mon, 23 Mar 2026 08:48 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू पुलिस ने एमजी रोड पर लैंबॉर्गिनी से खतरनाक स्टंट करने के मामले में पूर्व डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय को तलब किया है। मामले में पुलिस ने लग्जरी कार जब्त कर ली है और एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ड्राइवर की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
स्टंट करती लैंबॉर्गिनी कार - फोटो : X/@CitizenReprt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू की सड़कों पर लैंबॉर्गिनी कार से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय को तलब किया है। अधिकारियों ने घटना में शामिल लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


यह घटना शनिवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच अनिल कुंबले सर्कल की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लैंबॉर्गिनी कार बीच सड़क पर तेजी से गोल-गोल घूमती और ड्रिफ्टिंग करती दिख रही है। ड्राइवर ने कार को रिवर्स में भी खतरनाक तरीके से चलाया। इस स्टंट से सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को बड़ा खतरा हो सकता था।

मामले में कब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे पुष्टि हुई कि यह कार रिकी राय की है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह साफ नहीं किया है कि स्टंट के समय रिकी खुद कार चला रहा था या कोई और। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Lamborghini: बंगलूरू में लैंबॉर्गिनी कार स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, क्यों हुई कानून और सुरक्षा पर बहस तेज

ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) साहिल बागला ने इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में कार की खतरनाक हरकतें साफ दिख रही हैं। बंगलूरू की सड़कों पर ऐसे स्टंट करना पूरी तरह गैरकानूनी है। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस विभाग गाड़ी का रजिस्ट्रेशन (आरसी) रद्द करने की सिफारिश भी करेगा।
विज्ञापन


रिकी राय के पिता मुथप्पा राय कर्नाटक के अंडरवर्ल्ड का बड़ा चेहरा थे। 1980 और 90 के दशक में बंगलूरू के अपराध जगत में उनका काफी दबदबा था। उन पर हत्या और वसूली जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कार के रजिस्ट्रेशन पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस अब रिकी राय से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें