फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: अगले महीने होगा केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण! PM मोदी भी कर सकते हैं शिरकत

Thu, 06 Oct 2022 11:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में 108 फीट ऊंची केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है, जोकि लगभग पूरा हो गया है। यह प्रतिमा 220 टन वजनी है जिसे 85 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में बनाई जा रही केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का अनावरण पीएम मोदी अगले महीने कर सकते हैं। कर्नाटक के सीएम ने इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को अधिकारियों को सभी जरूरी इंतजामों के लिए निर्देशित कर दिया है। इस संदर्भ में राज्य के सीएम बोम्मई ने गुरुवार को नादप्रभु केम्पेगौड़ा धरोहर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम की योजना के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन


पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन 
पीएम मोदी प्रतिमा के साथ ही केम्पेगौड़ा थीम पार्क का भी उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को जानकारी दी कि प्रतिमा के उद्घाटन का कार्यक्रम 10 नवंबर को आयोजित किया जा सकता है। वहीं इस कार्यक्रम में राज्य के लाखों लोगों के पहुंचने के आसार हैं।

108 फीट ऊंची प्रतिमा का हो रहा निर्माण
बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में 108 फीट ऊंची केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है, जोकि लगभग पूरा हो गया है। यह प्रतिमा 220 टन वजनी है जिसे 85 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा यहां 23 एकड़ क्षेत्रफल में फैला एक हेरिटेज पार्क भी होगा।
विज्ञापन


कौन हैं केम्पेगौड़ा ?
गौरतलब है कि केम्पेगौड़ा विजयनगर साम्राज्य के एक शासक थे। उन्होंने 1537 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शहर को बसाया था। केम्पेगौड़ा को सामाजिक सुधारों और बेंगलुरु में मंदिरों और जलाशयों के निर्माण के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें