फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने सीएम येदियुरप्पा को प्लास्टिक कवर में ड्राई फ्रूट्स उपहार में दिए, लगा जुर्माना

Sun, 04 Aug 2019 02:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

सार

  • बंगलूरू के मेयर पर जुर्माना लगाया गया
  • मेयर ने मुख्यमंत्री को प्लास्टिक में लिपटा उपहार भेंट किया था
  • बंगलूरू में 2016 से प्लास्टिक का प्रयोग मना है
विज्ञापन
मेयर उपहार भेंट करते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली बंगलूरू की मेयर गंगाम्बिक मल्लिकार्जुन द्वारा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को प्लास्टिक में लिपटे उपहार पेश करने के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 2016 में प्लास्टिक के उपयोग को ब्रुहत बंगलूरू महानगर पालिका ने प्रतिबंधित कर दिया था।

विज्ञापन


इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद पर्यावरणविदों द्वारा मेयर की प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर आलोचना की गई। जिसके बाद मेयर ने अपनी गलती मानते हुए 500 रुपये का अनिवार्य जुर्माना दिया।
 



इस घटना को लेकर मेयर का कहना था कि मुझे नहीं पता कि किसने प्लास्टिक में लिपटे इन सूखे फलों की टोकरी को खरीदा। फिर भी, मैं अपनी गलती मानती हूं और सजा पाने के लिए तैयार हूं। शहर की मेयर होने के नाते मुझे दूसरे लोगों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहिए। 
विज्ञापन


जून 2016 में ब्रुहत बंगलूरू महानगर पालिका ने प्लास्टिक के थैलों के प्रयोग पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया था। अगर इसके बाद ही किसी के द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया गया तो उस पर 1000 रुपये के जुर्माने का आदेश था।

इससे पहले मेयर और शहर के अन्य शीर्ष अधिकरियों ने प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए सड़क विक्रेताओं और रेड़ीवालों को शिक्षित करने के लिए चलाए गए कार्यशालाओं में भाग लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें