फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: होटल में युवती की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या, प्रेमी पर शक, एक दिन तक लाश के साथ ही रहा

Wed, 27 Nov 2024 10:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेमी और प्रेमिका एक साथ सर्विस अपार्टमेंट पहुंचे थे और उसके दो दिन आरोपी युवक वहां से अकेले निकला और अब उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के एक सर्विस अपार्टमेंट (होटल) में एक युवती की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या के तीन दिन बाद युवती का शव सर्विस अपार्टमेंट से बरामद हुआ है। पुलिस को हत्या का शक युवती के कथित प्रेमी पर है, जो घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेमी और प्रेमिका एक साथ सर्विस अपार्टमेंट पहुंचे थे और उसके दो दिन बाद आरोपी युवक वहां से अकेले निकला और अब उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। 
विज्ञापन


पहले से ही हत्या की योजना बनाकर आया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि असम की रहने वाली माया गोगोई अपने प्रेमी केरल निवासी आरव हारनी के साथ शनिवार को बंगलूरू के एक सर्विस अपार्टमेंट में दाखिल होते हुए सीसीटीवी में कैद हुई थी। दोनों ने मिलकर इस सर्विस अपार्टमेंट को बुक किया था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि दोनों 23 नवंबर की रात सर्विस अपार्टमेंट पहुंचे, लेकिन 26 तारीख को आरव अकेले ही अपार्टमेंट से बाहर गया। पुलिस के अनुसार, आराव ने चाकू घोंपकर माया की हत्या की और पुलिस का मानना है कि वह अपने साथ चाकू लेकर आया था, जिसके आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह हत्या की योजना पहले से ही बनाकर ही आया था। 

लाश को ठिकाने लगाने की तैयारी में था आरोपी
आरोपी ने जेप्टो से एक नाइलॉन की रस्सी भी मंगवाई थी। पुलिस को शक है कि आरोपी शायद लाश के टुकड़े करके उसे ठिकाने लगे की कोशिश में था। हालांकि किसी वजह से उसकी ये योजना कामयाब नहीं हुई। आरव की फरारी के बाद आसपास के लोगों ने कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची को सड़ी गली हालत में माया का शव बरामद हुआ। मौके पर खून भी फैला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि माया के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। सीने में चाकू लगने से उसकी मौत हुई। माया का प्रेमी आरव फरार है और उसका फोन भी स्विच ऑफ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें