फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाए निजी पल के वीडियो; प्रेमिका को ब्लैकमेल कर ठगे ढाई करोड़

Sat, 07 Dec 2024 10:23 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

लड़की की उम्र 20 साल है। वह अपने प्रेमी मोहन कुमार को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के समय से जानती है। दोनों अच्छे दोस्त थे। 
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अमीर लड़की को शादी का झांसा देकर अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके निजी वीडियो बना लिए। हद तो तब पार हो गई, जब उसने ब्लैकमेल करके लड़की से ढाई करोड़ रुपये, महंगी ज्वेलरी, घड़ियां और एक लग्जरी कार ऐंठ लिए। उसके बाद भी युवक का लालच नहीं थमा। वह कई महीनों तक ब्लैकमेल करता रहा। आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


स्कूल के समय से जानते थे दोनों एक-दूसरे को
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की उम्र 20 साल है। वह अपने प्रेमी मोहन कुमार को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के समय से जानती है। दोनों अच्छे दोस्त थे। स्कूल से निकलने के बाद उनके बीच का संपर्क खत्म गया था। कई साल बाद दोनों फिर से मिले और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। मोहन ने लड़की से शादी का वादा किया था। दोनों कई जगह घूमने गए थे। इसी दौरान मोहन ने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। उसने लड़की को भरोसा दिलाया कि वीडियो सिर्फ उसके पास रहेगी।

वीडियो में छिपाया अपना चेहरा
कुछ वीडियो मोहन ने इस तरह बनाए कि उसका अपना चेहरा छिपा रहे। बाद में उसने इन वीडियो के नाम पर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर के मारे लड़की ने चोरी छिपे अपनी दादी के बैंक अकाउंट से 1.25 करोड़ रुपये निकाले और मोहन को दिए। इसके बाद भी धमकी देता रहा और डर के कारण लड़की ने कई बार करके कुछ और पैसे दिए। उसने कुल 1.32 करोड़ रुपये नगद मोहन को दिए। मगर मोहन की मांग कम नहीं हुई। उसने लड़की को महंगी घड़ियां, गहने और लग्जरी कार खरीदकर देने के लिए विवश किया। उसने लड़की से कई बार अपने पिता के बैंक अकाउंट में पैसे डलवाए। 
विज्ञापन


हिम्मत जुटाकर की शिकायत
जब आरोपी लगातार मांग करता रहा तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि यह सोच समझकर किया गया अपराध है। आरोपी ने लड़की से 2.57 करोड़ रुपये ठगे हैं। इनमें से 80 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें