फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: हिस्ट्रीशीटर शब्बीर की हत्या में खुला गैंगवार का राज, 12 गिरफ्तार; बदले की आग में सुलग रही थी साजिश

Tue, 27 Jan 2026 05:28 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में हिस्ट्रीशीटर सैयद शब्बीर (30) के मर्डर केस में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल हथियार और गाड़ियां भी बरामद की हैं। 
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bengaluru Crime: कर्नाटक में हिस्ट्रीशीटर सैयद शब्बीर (30) मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 12 जनवरी की है, जब हिस्ट्रीशीटर सैयद शब्बीर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे सड़क पर ऑटो से खींचकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि यह एक सोची-समझी साजिश थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 30 साल का शब्बीर उर्फ सैयद शब्बीर एक हिस्ट्रीशीटर था। वह कोरामंगला इलाके का रहने वाला था। 12 जनवरी को वह अपने साथियों के साथ एक ऑटो में जा रहा था। तभी बंदेपाल्या थाना इलाके में हमलावरों ने उसको घेर लिया और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। फिर हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने शब्बीर को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इलाके में वसूली करता था शब्बीर
पुलिस की शुरुआती जांच में कई बातें सामने आई हैं। शब्बीर के पिता कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस (KSRP) से रिटायर हुए थे। शब्बीर अपने इलाके में सेटलमेंट और वसूली का धंधा चलाता था। वह दूसरे छोटे-मोटे बदमाशों को अपने इलाके में घुसने नहीं देता था। अगर कोई ऐसा करता तो वह उसे धमकाता और मारपीट करता था। इसी वजह से दूसरे गैंग के लोग उससे बहुत नाराज थे। उन्होंने बदला लेने के लिए यह मर्डर किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: News Updates: बंगलूरू में विवाहिता ने की आत्महत्या; तमिलनाडु में डूबे तीन किशोर; ओडिशा में मालगाड़ी बेपटरी
विज्ञापन


पुलिस ने 12 आरोपियों को दबोचा
डीसीपी नारायण एम ने बताया कि यह मर्डर पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जांच के बाद पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ में, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार और गाड़ियां भी बरामद की हैं। मामले की आगे की जांच अभी चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें