फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक में खामी बताने पर भारतीय हैकर को मिला 10 लाख का ईनाम

Wed, 09 Mar 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आनंद प्रकाश - फोटो : Facebook
विज्ञापन
बेंगलुरू के हैकर आनंद प्रकाश को फेसबुक ने एक कमी बताने के लिए 10 लाख रुपए का ईमान दिया है। युवक ने फेसबुक के लॉगिन सिस्टम में खामी बताई थी।
विज्ञापन


प्रकाश ने जो खामी बताई थी उसकी वजह से कोई भी हैकर उसका लाभ उठाकर किसी भी उपभोक्ता के प्रोफाइल में जाकर उसके संदेश, फोटो और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकता था।

इस बात की जानकारी खुद आनंद प्रकाश ने अपने ब्लॉग पर दी जिसमें उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से यह समझाने की कोशिश की कि आखिर कैसे किसी के भी फेसबुक अकाउंट को हैक किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी टीम को बताई थी खामी

फेसबुक पेज - फोटो : Getty Images
आनंद फिलहाल ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट में बतौर सिक्योरिटी एनालिस्ट कार्यरत हैं।

आनंद ने बताया कि उन्होंने फेसबुक को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए इस कमी को दूर कर दिया। उन्होंने 22 फरवरी को फेसबुक के सिक्योरिटी टीम को इस खामी के बारे में अवगत कराया था। 

उन्होंने बताया कि 'बग' रिपोर्ट भेजने के दस दिनों के अंदर ही उन्हें फेसबुक की ओर से एक ईमेल मिला। यह ईमेल 2 मार्च को भेजा गया जिसमें उन्हें 10 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें