फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Floods: बेंगलुरु में पानी में डूबी दिखीं बेंटले-लेक्सस जैसी लग्जरी गाड़ियां, शहर में जगह-जगह जलभराव

Tue, 06 Sep 2022 07:33 PM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Floods in bengaluru: बेंगलुरु के बेलंदुर, व्हाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड, बीईएमल लेआउट, सरजापुरा रोड समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने कर्नाटक में नौ सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन
भारी बारिश से बेंगलुरु बेहाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश की वजह से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु बेहाल है। शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात बने हुए हैं। आलम यह है कि बेंटले-लेक्सस जैसी लग्जरी गाड़ियां पानी में डूबी हुई हैं। इन कारों के पानी में डूबे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि बेंटले और लेक्सस लगभग पूरी तरह डूब चुकी हैं। 

वीडियो में दिखा ऐसा नजारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लेक्सस एनएक्स एसयूवी, लेक्सस सेडान, बेंटले बेंटायगा, ऑडी क्यू5 और लैंड लोवर जैसी लग्जरी गाड़ियां पानी में डूबी हुई दिख रही हैं। वहीं, अन्य कारों में फॉक्सवैगन पोलो और होंडा सिविक आदि भी शामिल हैं। 

बारिश से बेहाल हुआ बेंगलुरु

बता दें कि लगातार दूसरे दिन हुई भारी बारिश से बेंगलुरु के कई इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान बेलंदुर, व्हाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड, बीईएमल लेआउट, सरजापुरा रोड समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने कर्नाटक में नौ सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन


जलभराव की वजह से फंसे कई लोग 

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह लोग फंसे हुए हैं। नामी एजुकेशन फर्म के सीईओ गौरव मुंजाल को उनके परिवार और पालतू कुत्ते के साथ आज रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद गौरव ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह ट्रैक्टर पर सवार नजर आए थे। साथ ही, उन्होंने अपने फॉलोअर्स से कहा कि किसी भी तरह की जरूरत होने पर वे उन्हें डायरेक्ट मैसेज करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें