ब्रुकफील्ड स्थित आईटी कंपनी कैपजेमिनी के परिसर में बने डे-केयर सेंटर में मासूमों से हैवानियत का मामला सामने आया है। डे-केयर की महिला कर्मचारियों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए दो-तीन साल के बच्चों को फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर डाल दिया।
जांच कर रही पुलिस ने इस मामले पर क्या कहा?
चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर पुलिस ने क्या किया?
पूरे मामले की जांच करने वाली पुलिस के अनुसार, वीडियो में बच्चे रोते नजर आए। उनकी देखभाल करने वाली महिलाएं उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दे रही थीं। बच्चे रोते थे या शोर करते थे, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता था। चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
किस कानून के तहत कार्रवाई, कंपनी ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया, पांच महिला कर्मियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम से जुड़ीं धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनसे पूछताछ जारी है। मामला प्रकाश में आने के बाद एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा, कैपजेमिनी की सबसे पहली प्राथमिकता अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की सेहत, सुरक्षा और भलाई का ध्यान रखना है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और सच्चाई का पता लगाने की उनकी कोशिशों में मदद कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर, प्रबंधन ने बंगलूरू कैंपस की डे-केयर सुविधा को कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला लिया है।'