बंगलूरू में नशे में धुत एक एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार अपनी कार को फुटपाथ पर चढ़ा दिया। इस हादसे में पैदल चल रहे कई लोगों को चोट लगी। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बंगलूरू के एचएसआर लेआउट इलाके में एक शराबी कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे उसकी कार सड़क के किनारे खड़ी बाईक-स्कूटी को रौंदते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। इस घटना में कई लोगों को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।