मुनव्वर फारुकी का लेटेस्ट शो 'डोंगरी टू नोवेयर' रविवार (28 नवंबर) को गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाला था। इससे पहले पुलिस ने आयोजक को पत्र लिखकर शो नहीं करने को कहा है।
अपने कॉमेडी शो में हिंदू देवी-देताओं को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। रविवार को पुलिस ने पत्र लिखकर शो रद्द करने का आग्रह किया है। मुनव्वर फारुकी के शो को रद्द करने के लिए आयोजकों से बेंगलुरु के अशोक नगर पुलिस थाना ने अपील की है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देते हुए आयोजकों से रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुनव्वर फारुकी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड्स देखने के बाद उनके आने वाले शो के आयोजकों से शो को रद्द करने की मांग की। मुनव्वर फारुकी का लेटेस्ट शो 'डोंगरी टू नोवेयर' रविवार (28 नवंबर) को गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाला था। इससे पहले पुलिस ने आयोजक को पत्र लिखकर शो नहीं करने को कहा है।
पत्र में लिखी गई ये बात
पुलिस की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा गया, ''हमें पता चला है कि मुनव्वर फारुकी एक विवादित शख्सियत हैं। धर्म और भगवानों के खिलाफ उनके विवादित बयानों की श्रृंखला है। इसको लेकर कई शहरों में उनके कॉमेडी शो पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही उनके खिलाफ मध्यप्रदेश के तुकोगंज पुलिस थाने मामला दर्ज है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी दर्ज करवाया गया है।''