Bangalore Airport Accident Today : बस में सवार 17 यात्रियों में से 15 यात्री और दो क्रू सदस्य थे। बेंगलुरु एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा कि बस ऑपरेटर के साथ मिलकर घटना की जांच की जा रही है।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल यात्रियों को लेकर जा रही एक शटल बस खंभे से टकरा गई, जिससे बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई। घटना के हादसों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
क्या है मामला
बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सवा पांच बजे 17 लोग शटल बस में सवार होकर टर्मिनल एक से टर्मिनल दो जा रहे थे। इसी दौरान बस टर्मिनल दो के पास मौजूद एक खंभे से टकरा गई। इससे बस में सवार 10 लोगों को चोट लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में सवार 17 यात्रियों में से 15 यात्री और दो क्रू सदस्य थे। बेंगलुरु एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा कि बस ऑपरेटर के साथ मिलकर घटना की जांच की जा रही है।