फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में हिंदी-बांग्ला पर छिड़ा घमासान: केएमसी के पोस्टर पर भड़की टीएमसी; ममता पर दिलीप घोष का पलटवार

Sun, 11 Oct 2026 03:44 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता नगर निगम के दुर्गा पूजा सफाई अभियान के पोस्टर में हिंदी और बांग्ला के मिश्रण पर टीएमसी ने भाजपा पर भाषा थोपने का आरोप लगाया। अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष ने पोस्टर की भाषा पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
बंगाल में हिंदी-बांग्ला पर छिड़ा घमासान - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में हिंदी और बांग्ला भाषा को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के दुर्गा पूजा के दौरान चलाए जा रहे सफाई अभियान के पोस्टर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आपत्ति जताई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पोस्टर में हिंदी और बांग्ला के शब्दों को मिलाकर बंगाली भाषा को गलत तरीके से पेश किया गया है। टीएमसी ने इसे पश्चिम बंगाल में हिंदी थोपने की कोशिश बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


नगर निगम के पोस्टर में 10 से 21 अक्तूबर तक चलने वाले सफाई अभियान के लिए 'मायर कोरबो स्वच्छता से स्वागत' वाक्य का इस्तेमाल किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शहर को स्वच्छ रखकर मां दुर्गा का स्वागत करना बताया गया है।

'बांग्ला भाषा को बिगाड़ना बंद करें', TMC का हमला
टीएमसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर पोस्टर की भाषा पर सवाल उठाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से जारी सामग्री में भाषा की शुद्धता का ध्यान नहीं रखा गया और भाजपा सरकार इस पर रोक लगाने के बजाय इसे बढ़ावा दे रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी पोस्टर पर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें संदेह होने लगा है कि बचपन में उन्होंने बांग्ला भाषा सही सीखी थी या भाषा ही बदल गई है।
विज्ञापन


टीएमसी विधायक और प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी पोस्टर को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे बांग्ला भाषा का विकृत रूप बताते हुए पोस्टर हटाने, उसमें सुधार करने और सही बंगाली भाषा का इस्तेमाल करने की मांग की। इस मामले पर खबर लिखे जाने तक कोलकाता नगर निगम या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर पलटवार
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के पंचायत मामलों एवं ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली पहुंची हैं।

घोष ने तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी जरूरत पड़ने पर अपनी राजनीतिक मौजूदगी दिखाने के लिए बांग्लादेश भी जा सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि हालिया उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों का संयुक्त वोट प्रतिशत तीन फीसदी से कम रहा। दिलीप घोष ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिंग और राष्ट्रविरोधी ताकतें हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें