फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी कमान के शीर्ष अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान आज होंगे सेवानिवृत

Mon, 31 May 2021 02:11 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

  • लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रहने के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद में बड़ी कमी आई जिसके फलस्वरूप कई पूर्वोत्तर राज्यों में सेना की तैनाती में भी कमी आई।
विज्ञापन
पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 40 साल के शानदार करियर के बाद आज सेवानिवृत हो जाएंगे।

विज्ञापन


एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रहने के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद में बड़ी कमी आई जिसके फलस्वरूप कई पूर्वोत्तर राज्यों में सेना की तैनाती में भी कमी आई।

उन्होंने बताया कि बतौर डीजीएमओ वह ऑपरेशन सनराइज के मुख्य शिल्पी थे जिसके तहत भारतीय और म्यांमार सेना ने दोनों देशों की सीमाओं के पास उग्रवादियों के विरूद्ध समन्वित अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार चौहान बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की योजना से भी जुड़े थे। उन्होंने कहा कि पूर्वी कमान ने उनके नेतृत्व में भारत-चीन सीमा पर राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में अपना साहस दिखाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें