बंगाल में झालमुड़ी वाली सियासत के बीच बदलाव की बयार
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल में 15 साल बदलाव होता नजर आ रहा है। राज्य में भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है। अभी तक की गिनती के मुताबिक भाजपा राज्य में 190 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। बंगाल में पहली बार सत्ता हासिल करने वाली पार्टी के कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं।
बंगाल में मतगणना के बीच आई तस्वीरों में दिखने लगी बदलाव की बयार
विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के लिए जारी मतगणना के बीच दिल्ली में हास्य कलाकार रतन रंजन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नकल उतारी। उन्होंने अपने व्यंग्य के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए झालमुड़ी खाई।
जश्न में डूबे भाजपा समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता-
दिल्ली तक बंगाल में विजय का जश्न
झालमुड़ी वाली राजनीति के मसाले की सरगर्मियां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक भी देखी गई। दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी झालमुड़ी खाई। मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक्स पर एक बधाई संदेश भी साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा है। असम में हैट्रिक जीत के साथ बंगाल में भी भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बंगाल जीतने का जश्न: CM रेखा ने की झालमुड़ी-रसगुल्ला पार्टी, बोलीं- हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाकर बंगाल में ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
हावड़ा ब्रिज पर भाजपा समर्थकों की नारेबाजी
राजधानी कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा की तरफ से इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में पार्टी समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं को जय श्री राम के नारे लगाते देखा जा सकता है।
बंगाल में मतगणना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
भद्रलोक कहे जाने वाले बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन तय!
दरअसल, पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन तय दिख रहा है। ममता बनर्जी की टीएमसी की विदाई और भाजपा की पहली बार सरकार बनने की तैयारी में है। इस बड़े बदलाव के कई मुख्य कारण हैं। फिर चाहे वो 15 साल की सत्ता विरोधी लहर हो या फिर बदहाल कानून-व्यवस्था। संदेशखाली और आरजी कर जैसी घटनाओं ने भी महिला व शहरी वोटरों को प्रभावित किया।