फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी: जामनगर में किया रोड शो; बोले- बंगाल के नतीजे से देशभर के लोगों को मिली राहत

Mon, 11 May 2026 12:02 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर

सार

PM Modi Gujarat Visit: कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे के बाद पीएम मोदी गुजरात पहुंच गए हैं। उन्होंने सबसे पहले जामनगर में एक रोड-शो किया। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री ने बंगाल चुनाव के नतीजों को देशभर के लोगों के लिए राहत बताया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जामनगर में किया रोड शो - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने जामनगर में एक रोड-शो भी किया। बता दें कि, पीएम मोदी पीएम मोदी सोमवार, 11 मई को सुबह करीब 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारत की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- क्या इंस्टाग्राम से गायब हुई राहुल-विजय की रील?: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप, मंत्रालय ने कही ये बात

सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे पीएम
सोमनाथ अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। यहां प्रधानमंत्री कई शुभ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर वह एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी वडोदरा जाएंगे, जहां सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। हॉस्टल में एक-एक हजार लड़के लड़कियों के लिए रहने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बंगाल चुनाव के नतीजों पर भी बोले प्रधानमंत्री
जामनगर में अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से पूरे देश के लोगों को राहत मिली है, जिससे यह साफ होता है कि वहां की जनता काफी समय से परेशान थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई चुनाव देखे और जीते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के चुनाव जैसा असर बहुत कम देखने को मिलता है। उनके अनुसार, देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन नतीजों की चर्चा हो रही है और बड़े-बड़े लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में घोषित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 294 में से 207 सीटें जीत लीं। इस जीत के साथ ही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की 15 साल पुरानी सरकार खत्म हो गई। तृणमूल कांग्रेस को इस चुनाव में केवल 80 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की सियासत: विजय सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होगी कांग्रेस, निकाय और लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे साथ

भाजपा कार्यकर्ताओं और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों का भी जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है, जिसे उन्होंने बड़ा बलिदान बताया। उनके मुताबिक, इन चुनाव नतीजों से यह संकेत मिलता है कि राज्य की जनता बदलाव चाहती थी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के नतीजे विशेषज्ञों के लिए अध्ययन का विषय हो सकते हैं, क्योंकि लोगों ने बार-बार एक ही पार्टी पर भरोसा जताया है। भाजपा ने यहां सभी 15 नगर निगम और 34 में से 33 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें